Posts

Showing posts from September, 2024

श्री बसंत सिंह जी ने माननीय सुधाकर सिंह जी, सांसद (बक्सर) के साथ अखिल भारतीय चरखा संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के पूर्व संध्या पर KVIC, पटना और शदाकत आश्रम पटना में महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Image
श्री बसंत सिंह जी ने माननीय सुधाकर सिंह जी, सांसद (बक्सर) के साथ अखिल भारतीय चरखा संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के पूर्व संध्या पर KVIC, पटना और शदाकत आश्रम पटना में महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय चरखा संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष के पूर्व संध्या पर KVIC, पटना और शदाकत आश्रम पटना में महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कल अखिल भारतीय चरखा संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। यह संस्था, जो महात्मा गांधी के स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों का प्रतीक है। 22 और 23 सितंबर, 1925 को, पटना के सदाकत आश्रम में, गांधी जी ने अखिल भारतीय चरखा संघ का विधान लिखा था। यह एक साधारण सी घटना नहीं थी, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक-आर्थिक पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। गांधी जी की दूरदर्शिता को समझते हुए, 24 सितंबर, 1925 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिससे चरखा संघ को औपचारिक रूप से अस्तित्व में आने का मार्ग प्रशस्त हुआ। चरखा, गांधी जी के लिए केवल एक