HKA

युवा संवादराजनीतिदेश/दुनियाराज्यकला मंच/फिल्मखेलशहरनामाट्रांसजेंडरInterviewसाहित्यविंध्य संवादGo to...  युवा संवाद राजनीति देश/दुनिया राज्य 

    – दिल्ली    – राजस्थान    – बिहार    – मध्य प्रदेश    – उत्तर प्रदेश    – छत्तीसगढ़     –    – रायपुर    –    – धमतरी कला मंच/फिल्म खेल शहरनामा ट्रांसजेंडर Interview साहित्य विंध्य संवाद

BREAKING NEWSअयोध्या मामला: सुप्रीम कोर्ट

Home » Home » हुनर खोज अभियान 2017 के उद्देश्य और सफलतापूर्ण आयोजन की पूरी रिपोर्ट.

हुनर खोज अभियान 2017 के उद्देश्य और सफलतापूर्ण आयोजन की पूरी रिपोर्ट.

Posted by: News Room February 27, 2017 in Homeदेश/दुनियाब्रेकिंग प्लेटयुवा संवाद Leave a comment

TWEETSHARE70+1

इस अभियान की कल्पना “हुनर ख़ोज यात्रा” से हुई  | जो वाराणसी में कारीगर पंचायत द्वारा हुनरमंद कारीगरों की ख़ोज के लिए देश के छः राज्यों मे 13 जनवरी 2017  को आरम्भ की गयी थी | इस अभियान से प्रेरित होकर हुनरमंद सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सामजिक विकास में कार्यरत सामाजिक संस्थाओं कि खोज हेतु ”स्पर्श : एक उम्मीद” संस्था और ”आश्क फाउंडेशन” मिलकर  इस अभियान की शुरुआत करने जा रहे है | इस अभियान का मुख्य लक्ष्य समाज में विद्दमान वैसे तबके को सेवा, कल्याण एवं सहायता प्रदान करना है जो मुख्य धारा से वंचित रह गये है | सामाजिक संस्था एवं सामाजिक कार्यकर्ता को जोड़कर समाज के लिए, समाज के साथ, समाज के द्वारा, समाज का समुचित विकास करने हेतु कार्य निर्वहन करना हुनर ख़ोज अभियान का उद्देश्य है | 

इस अभियान के सह- समन्वयक ”गौरव कुमार” ने इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उन्होंने यह कहा है की, हुनर खोज अभियान” की कल्पना महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ़ सोशल वर्क रहे ”आनंद श्री कृष्णन” ने अपने साथी ”धर्मेन्द्र उपाध्याय”, ”अनुपम सिन्हा” और मुझ से इस कार्यक्रम की चर्चा  की थी. जिसका साकार रूप दिनांक- 26/02/2017 को  हिंदी विश्वविद्यालय  के समता भवन में समाज के लिए समर्पित विधार्थियों और शोधार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया| और उन्होंने यह भी कहाँ है,की यह मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है की मैं ऐसी कल्पना को साकार करने की इस पहल में शुरूआती दौर से जुड़ा हुआ हूँ | आशा है की ये समाज निर्माण में भविष्य में बहुत योगदान प्रदान करेगा.

आगे की कड़ी की मेजवानी ”धर्मेन्द्र  उपाध्याय” ने जोशीले और शयराना अंदाज में जारी रखा. और अभियान से जुडी बातों को साँझा किया. उन्होंने यह बताया की हुनर ख़ोज अभियान की विशेषता मुख्यतः समाजिक संस्था एवं समाजिक कार्यकर्ताओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है जिसके द्वारा देश की सभी सामजिक संस्था एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोडकर समाज निर्माण का कार्य सुचारू रूप से किया जा सके| देश के सभी समाजिक संस्था एवं सामाजिक कार्यकर्ता इसके अंतर्गत अपने विचारों का आदान-प्रदान कर एक-दुसरे के साथ मिलकर समाज को बेहतर बनाने और समाज की बुराईओं से लड़ने में सक्षम हो सकेंगे | देश के सभी समाजिक संस्था एवं सामाजिक कार्यकर्ता अपनी समस्याओं को एक दुसरे से साझा कर उस समस्याओं का निवारण एवं उनसे जुड़ी सहायता आसानी से प्राप्त कर सकेंगे |

 

कार्यक्रम से जुडी विशेषताओं आदि पर चर्चा के बाद अभियान के समन्वयक ” आनंद श्री कृष्णन” ने इस अभियान के तहत किन मुद्दों पर कार्य करना है, शरुआती दौर में क्या करना है, इस पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया की प्रारंभिक रूप में इसकी कार्यविधि इस प्रकार से है

सभी सामाजिक संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को जोड़ना जो देशके विभिन्न भागो में, अलग –अलग विषयों पर, व्यक्ति से व्यक्ति को जोडकर सामाजिक कार्य करना |देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे सामाजिक संस्थाओं संरचना एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के कार्य प्रविधि की जानकारी को एकत्रित कर आवश्यकता पड़ने पर सभी हुनरमंद सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं संस्थाओं की प्राप्त की गयी जानकारी उपलब्ध कराना |सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रदान करना है, जिसके माध्यम से सामाजिक कार्यकर्त्ता एवं सामाजिक संस्थाओं के बीच संबंध स्थापित हो सके.

कार्यविधि आदि की जानकारी को बताते हुए ही उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रोताओं से भी निवेदन किया की वो भी अपने विचार,अनुभव आदि मंच पर आकर साँझा करे.कार्यक्रम में मौजूद हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अवसर दिया गया. डरे हुए श्रोताओं को प्रोत्साहित किया गया. इस प्रकार अभियान में आये सभी लोगों के सृजनात्मक विचार, अनुभव को सुना गया. उस पर चर्चा की गयी की कैसे इस तरह के कार्य को क्षेत्र में जाकर किया जाये.

कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में ”हुनर खोज अभियान” के मार्गदर्शक ”अनुपम सिन्हा” ने अपने अनुभव और विचारों को साँझा करते हुए कार्यक्रम की समापन और धन्यवादयापन कार्य  किया. उन्होंने कहाँ की वो पिछले चार वर्षों से समाज कार्य के क्षेत्र से जुड़े हुए है. उत्तराखंड प्राकृतिक आपदा, लातूर जल संकट, किसान आत्महत्या और महाराष्ट्र के कई गांवों में में जरूरतमंद लोगों को वो सहायता प्रदान कर चुके है.

आगे उन्होंने कहाँ की आज देश में विकास हो रही है परन्तु किसी न किसी रूप में विकास की आड़ में कहीं न कहीं समस्याएं बढती जा रही है | ये वैसी समस्याएं है जो सरकारी संस्थान दूर करने में असमर्थ है | ऐसी स्थिति में आने वाले समय में देश की प्रमुख आवश्यकता वैसे सामाजिक संस्थान एवं    सामाजिक कार्यकर्त्ता की है जो निःस्वार्थ रूप से समाज निर्माण के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहतें है | उनके योगदान से हुनर ख़ोज अभियान एक ऐसे समाज का निर्माण करने जा रहा है जो समाज के हर वर्गों तक बुनियादी सुविधाओं एवं उनकी आवश्यकताओं को समुचित रूप से प्रदान करने योग्य हो, साथ ही उनकी समस्याओं का निवारण उन्हीं की भागीदारी से करना इसका प्रमुख उद्देश्य है | इसका लाभ सभी जाती, धर्म, वर्ग, समुदाय, के लोगों को प्रत्यक्ष रूप से प्रदान करना है | हुनर ख़ोज अभियान के द्वारा लाभान्वित होने वालों को कला, कौशल, एवं तकनीकों का प्रशिक्षण देकर उन्हें आने वाली सामाजिक समस्याओं से सामना करने योग्य सुदृढ़ बनाना इसका मुख्य लक्ष्य है |

 

इन्हीं शब्दों के साथ सभा में उपस्थित सभी लोगों का उन्होंने अभिवादन किया और यह विश्ववास दिलाया की आगे भी ये कार्यक्रम और समाज निर्माण के लिए प्रयास क्षेत्र में जाकर करना करना जारी रहेगा. सभी से अनुरोध किया की ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस अभियान से जोड़े और सामाजिक सेवा प्रदान करने में अपना बहुमूल्य योगदान दे.

 

 

गौरव कुमार 

(संवाददाता- संवाद24.कॉम) 

TWEETSHARE70+1

Tagged with: SOCIAL SERVICE SCHEME SOCIAL WORK TALENT SEARCH CAMPAIGN

Comments

Popular posts from this blog

अभिप्रेरणा अर्थ, महत्व और प्रकार

शोध प्रारूप का अर्थ, प्रकार एवं महत्व

शोध की परिभाषा, प्रकार,चरण