गैर सरकारी संगठन - Non Government Organization - अध्याय - 9 - संचालन समिति
गैर सरकारी संगठन - Non Government Organization - अध्याय -9 संचालन समिति गैर-सरकारी संगठन (एन.जी.ओ.) का प्रबंधन, कार्यपालन तथा संचालन का कार्य संचालन समिति करती है जबकि कम्पनी में संचालन का कार्य बोर्ड ऑफ डायरेक्टर करते हैं तथा ट्रस्ट के क्षेत्र में ट्रस्टियों की समिति द्वारा कार्य संचालन किया जाता है। संचालन समिति को संगठन के उद्देश्यों को ढांचें के भीतर काम करना होता है और साथ ही कानून के अंतर्गत लागू बैधानिक जिम्मेदारियों को भी पूरी तरह निभाना होता है। संचालन समिति के सदस्यों की नियुक्ति ट्रस्ट के संस्थापक द्वारा ट्रस्टियों की नियुक्ति की जाती है या ट्रस्ट डीड में ट्रस्टियों की नियुक्ति के संबंध में एक प्रक्रिया बता दी जाती है। सोसाइटी के मामले में इसके प्रथम सदस्य इसकी संचालन समिति के भी सदस्य माने जाते हैं। बाद में संचालन समिति के सदस्य सोसाइटी के आर्टिकल्स/बाई लाज के मुताबिक सोसाइटी के सदस्यों में से भी चुने जाते हैं। परन्तु, कभी-कभी सरकार सार्वजनिक हित में संचालन समिति में अपना एक प्रतिनिधि भी नियुक्त कर सकती है। संचालन समिति के सदस्यों को चुनने का कार्य अध्यक्ष द्वारा किया ...